फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आगरा से नहीं उड़ पाया हेलीकॉप्टर, हिंडन से लौटे अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ककरौली की जनसभा में शामिल नहीं हो सके। जिस हेलीकॉप्टर से पूर्व सीएम को आना था, उसे आगरा से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। तीन घंटे इंतजार के बाद यादव हिंडन से वापस लौट गए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को चार्टर्ड विमान में सवार होकर लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे थे। आगरा से हेलीकॉप्टर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरना था। इसी में सवार होकर पूर्व सीएम ककरौली की जनसभा में पहुंचते। लेकिन आगरा से ही उड़ान नहीं भरी जा सकी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश यादव दोपहर 12 से तीन बजे तक हिंडन एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, लेकिन आगरा से हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। इसी वजह से वह ककरौली की जनसभा में नहीं पहुंचे। अब 18 नवंबर को विधानसभा में रोड शोर कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें