खतौली में रोडवेज बस में चढ़ती लोगों की भीड़।
- फोटो : KHATAULI
भैयादूज पर ट्रेनों, रोडवेज बसों में भारी भीड़
खतौली। भैयादूज का पर्व बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस पर्व पर ट्रेनों व रोडवेज बसों में भारी भीड़भाड़ रही। जाम लगने से यातायात दिनभर रेंगता रहा। यात्रियों को बसों की छत पर बैठकर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा।
मंगलवार को भैयादूज के पर्व को मनाने के लिए भाई सुबह से ही अपनी बहनों के यहां जाना प्रारंभ हो गए। वहीं, बहनें भी अपने भाइयों को तिलक करने के लिए अपनी ससुरालों से मायके में पहुंची। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक किया और उनको मिठाइयां खिलाकर उनको गोले भेंट किए। भाइयों ने भी बहनों को तिलक करने पर उपहार दिए। मंगलवार की सुबह से ट्रेनों और रोडवेज बसों में भारी भीड़भाड़ होने लगी थी। वाहनों की भीड़ से जानसठ रोड व जीटी रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कई बार कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिनभर वाहन सड़कों पर जाम की वजह से रेंगते रहे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी जानसठ तिराहे पर पुलिस बल के साथ जाम खुलवाया।