फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में भीषण गर्मी, शाम को झमाझम बारिश

Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिन में भीषण गर्मी के चलते पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में चार बजे तक जहां लोग गर्मी से व्याकुल रहे, वहीं शाम को धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान हो गए। बाद में तेज बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। देर शाम तक आकाश में काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पारा इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक रहा। 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंचने के कारण आम जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में लोग पसीने से तर बतर दिखाई दिए। शाम चार बजे आकाश में बादल छा गए और तेज आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी से शहर के लोग परेशान हो उठे, जो जहां था वह वहीं पर रुक गया, लोगों को सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया।

कुछ देर धूल भरी आंधी चलने के बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इस बीच ऐसे हालात बने की लोग अपने घरों की ओर दौडते दिखाई दिए। लगभग पांच बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ आम जनता को राहत मिलती दिखाई दी। तेज वर्षा के बाद आकाश में काले बादल छाए रहे। देर रात तक आकाश में काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन


आंधी, बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान
मुजफ्फरनगर। जिले में इस समय गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। किसान अपने खेतों से गेहूं काटकर उसकी थ्रेसिंग करा रहे हैं। दिन में तेज धूप से किसान जहां परेशान रहे, वहीं तेज हवाओं के बाद आई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बना दी। बारिश में बड़ी संख्या में किसानों की कटी फसल भीग गई है। जिन किसानों का गेहूं थ्रेसिंग हो रहा था, उनमें से काफी का भूसा तेज हवा में उड़ गया।

भोपा में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान किसान व मजदूर जंगल में खेती कार्यों में व्यस्त थे। बूंदाबांदी से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं गेहूं कटाई का कार्य प्रभावित हुआ है। कुछ खेतों में गेहूं की फसल कटी पड़ी है, तो कुछ किसानों की फसल कटाई के लिए तैयार हैं। किसानों का कहना है कि अगर यह बारिश तेज हवा के साथ और पड़ती है तो गेहूं की फसल मे नुकसान होने की संभावना हैं। मौसम की नजाकत को देख किसानों ने गेहूं की फसल को समेटने के लिये कार्य तेज कर दिए हैं।

बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित
खतौली/मोरना/सिखेड़ा। मौसम का अचानक मिजाज बिगड़ गया। बारिश से  गेहूं की फसल की कटाई प्रभावित हुई है। मोरना ब्लाक के गांव मोरना, कस्बा भोकरहेड़ी, छछरौली, फिरोजपुर, ककराला अथाई, करहेड़ा, तिस्सा, अलीपुर, जोली, बेहड़ा सादात आदि गांवों में बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद हुए अचानक बारिश होने से किसानों ने गेहूं की कटाई बंद कर दी। बारिश से सड़क लबालब भर गई।

गन्ने की छिलाई व गेहूं की फसल की कटाई को लेकर किसान दिन रात खेतों में काम कर रहा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को हल्का फुल्का नुकसान होने के संभावना से किसानों चिंतित हो गए हैं। उधर, सिखेड़ा क्षेत्र में धूल भरी आंधी से थाने में लगा बिजली का खंभा गिर गया। थाने की बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मियों को बुलाकर बड़ी मशक्कत के बाद खंभा खड़ा कराकर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई। आंधी के बाद में हल्की बूंदाबांदी से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेज आंधी आने से बिजली का खंभा जमीन से उखड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें