फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मुजफ्फरनगर में ओलों से बिछी सफेद चादर, तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता, इन फसलों को होगा नुकसान

Sat, 02 Mar 2024 09:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

UP Weather : मुजफ्फरनगर में शनिवार को बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। वहीं, शहर में कई जगहों पर ओलावृष्टि की सफेद चादर बिछी दिखी। बताया गया कि तेज हवा और ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जमकर ओले पड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मुजफ्फरनगर में सुबह से देर रात तक तेज हवा चलती रही। इससे गेहूं की अगेती फसल और सरसों को नुकसान की संभावना है। दिन में कई बार बूंदा-बांदी और शाम के समय तेज बारिश हुई। इसके अलावा चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर में ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचे की संभावना है।

बारिश के चलते सर्दी बढ़ गई है। खेतों में सरसों की फसल पकी हुई है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से सरसों को नुकसान हो सकता है। शाम के समय घने काले बादल आए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद आधा घंटे तक लगातार बारिश हुई। बारिश और तेज हवा के चलते मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया है। शाम के समय बारिश और तेज हवा के चलते बाजार समय से पहले बंद हो गए। जिले में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


सरसों की फसल को होगा नुकसान
जिले में किसानों की सरसों की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। कुछ किसानों ने सरसों काटकर खेत में ही सुखा रखी है। बारिश और तेज हवा से किसानों की सरसों की फसल प्रभावित होगी। जिले में गेहूं की फसल देर से पकती है, गेहूं को बारिश से लाभ ही होगा।

यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
विज्ञापन

पलड़ी के प्रधान के खेत में बिजली गिरी
क्षेत्र के गांव पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी गन्ने की फसल जल गई। मोनू सैनी ने बताया कि बीती रात करीब दस बजे उसके गन्ने के खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें उसकी हजारों रुपये की कीमत की गन्ने की फसल जल गई। पास ही स्थित एक कोल्हू पर कार्य कर रहे कर्मचारी भी गन्ने के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से सहम गए और उन्होंने इसकी सूचना गांव प्रधान को दी। इसके बाद गांव प्रधान परिजनों व ग्रामीणों के साथ अपने खेत पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें