फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान 40.8 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को सुबह से ही तेज हवा चलती रही। हवा की रफ्तार तेज होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह बिजली के फॉल्ट भी आए।
गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें और मुख्य बाजार पूरी तरह सुनसान रहे। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। जनजीवन पर गर्मी का सीधा प्रभाव पड़ा। शहर में सन्नाटा पसरा रहने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


इस तरह बदल रहा मौसम

तिथि तापमान
24 मई 40.8 डिग्री
23 मई 39.8 डिग्री
22 मई 40.2 डिग्री
21 मई 42.6 डिग्री

20 मई 42.0 डिग्री
-
आपात स्थिति में यहां करें कॉल
एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि कि कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे सक्रिय है, जिसके टोल फ्री नंबर 1077, 0131-2436918 और 9412210080 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें