मुजफ्फरनगर। सोमवार को जिले के स्कूलों में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण परीक्षार्थियों को दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिए गए सुझाव बोर्ड परीक्षार्थियों काफी अच्छे लगे। उन्हें सुनकर
विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखकर तनावमुक्त रहने और मेहनत से परीक्षा देने की ठानी। जिले के परिषदीय, माध्यमिक और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
सर्कुलर रोड स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने साथ मिलकर देखा। विद्यालय के प्रधानाचार्या नितिन कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम देखा। इसके बाद बातचीत में विद्यार्थियों ने बताया कि अब काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
परिक्रमा मार्ग स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम को देखकर परीक्षा के दबाव से मुक्त रहने का मूल मंत्र सीखा। विद्यालय के प्रधानाचार्या गगन शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर रणनीति बनाने और उसे अमल करने पर पीएम मोदी ने जरूरी सुझाव दिए छात्रों के काम आएंगे।
परीक्षा पे चर्चा से मन हल्का हुआ
डीएस पब्लिक स्कूल के 12 के छात्र अक्षत राज ने बताया कि प्रसारण देखने के बाद काफी राहत मिली। जब पीएम मोदी ने कहा कि खुद से लड़ाई लड़ना सीखना होगा। अपने आप को हमेशा चुनौती देना जरूरी है। इस बात ने काफी मोटिवेट किया। अब तनाव नहीं बस परीक्षा पर फोकस करना है।
सकारात्मकता का हुआ संचार
राजकीय इंटर कॉलेज के 12 के छात्र आरिश चौधरी ने बताया कि प्रसारण काफी रोचक रहा । सभी जरूरी पहलुओं पर पीएम मोदी ने सीख दी। जब उन्होंने फेल होने के डर को मन से निकाला और कहा कि परीक्षाएं आपकी पूरी जिंदगी नहीं हैं, तो काफी सकारात्मकता आई।
तनाव दूर करने का मिल गया मूलमंत्र
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वेदिका ने बताया कि पीएम मोदी ने तनाव को दूर करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी हर बात को अपनों से शेयर करें। इससे तनाव दूर होगा।
तैयारी को आसान करने के सुझाएं हल
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा निधि ने बताया कि उन्होंने परीक्षा कीे तैयारी को आसान बनाने के रास्ते भी सुझाएं। पीएम मोदी ने कहा कि पुराने पेपर्स को ज्यादा से ज्यादा हल करें। इससे परीक्षा से जुड़ी बारीकियां सीखने को मिलेंगी।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यकम को देखते हुए शिक्षक एवं छात्र-स्त्रोत स्वयं
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यकम को देखते हुए शिक्षक एवं छात्र-स्त्रोत स्वयं
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यकम को देखते हुए शिक्षक एवं छात्र-स्त्रोत स्वयं
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यकम को देखते हुए शिक्षक एवं छात्र-स्त्रोत स्वयं