नगर पंचायत बोर्ड की बैठक लेतें चेयरमैन एवं ईओ: स्वयं
चरथावल। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय का 23.39 करोड़ रुपये का बजट सर्व सम्मति से मंजूर हाे गया। शासन से मिले 12 करोड़ रुपये से कस्बे का सुंदरीकरण एवं विकास के प्रस्ताव पर भी बोर्ड में स्वीकृत हुए।
सोमवार को नगर पंचायत मे चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी की अध्यक्षता हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा पर चर्चा हुई। नगर के विकास के खाका तैयार किया गया। वार्ड 11 के सभासद मोहम्मद सुहैल ने सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा।
सभासद अनिल कश्यप ने कस्बे में पथ प्रकाश व्यवस्था एवं सुंदरीकरण को प्राथमिकता पर कराने के लिए प्रस्ताव रखा।
अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय ने बताया कि शासन से जल निकासी, दीनदयाल उपाध्याय और पेयजल सहित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 12 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। गोशाला निर्माण के लिए भूमि खरीदने, पथ प्रकाश व्यवस्था माकूल करने, बस स्टैंड पर बने हॉल की मरम्मत एवं तालाबों के सुंदरीकरण के प्रस्ताव पारित किए गए। कस्बे में विधिक तरीके से लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया। बैठक में सभासद गुलफाम कुरैशी, अंकित गोयल रूबी, प