फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड से जुड़ी तीन अलग-अलग पत्रावलियों में आज कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में रामपुर तिराहा कांड से जुड़े सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी और सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर एवं एसपी मिश्रा प्रकरण में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

कोर्ट की ओर से तीनों मामलों में सुनवाई के लिए 11 मार्च नियत है। गौरतलब है कि एक अक्टूबर-1994 की रात को पृथक राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहा के निकट रोक लिया गया था।
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग की थी, जिसमें सात की मौत हो गई थी। महिला आंदोलनकारियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। इस मामले में सीबीआई की ओर से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इनमें तीन मुकदमे अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें