संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर पेस्टीसाइड्स (कीटनाशक) विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। टीम को देख तीन विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गए। जिनके लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि कमियां मिलने पर 10 दुकानों को नोटिस जारी किए गए। इस दौरान अलग-अलग छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
जनपद में पेस्टीसाइड्स विक्रेताओं की जांच के लिए उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही और कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया था। उप कृषि निदेशक की ओर से तहसील सदर और जानसठ क्षेत्र में अलग-अलग 15 दुकानेंं चेक की गईं।
सदर तहसील क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित 10 दुकानों को नोटिस दिया गया। जिनमें मलिक एग्रो, ढिंगरा एग्रो, सुपर एग्री बिजनेस, न्यू प्रकाश, गोपाल सीड स्टोर, सब्जी सीड स्टोर, बाबा बीज भंडार, कैलाश पेस्टीसाइड, विकास पेस्टीसाइड्स और शर्मा जी खाद भंडार शामिल हैं।