भ्रम में ना रहे स्वास्थ्य विभाग देगा सटीक जानकारी
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। कुछ लोग बुरी तरह डरे हुए हैं, तो कुछ बेपरवाह। इन्हीं भ्रांतियों को दूर कर लोगों को सटीक जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। यहां तैनात परामर्शदाता फोन पर कोरोना की सही जानकारी लोगों को मुहैया कराएंगे।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना के संबंध में टेली काउंसलिंग या सुझाव लेने अथवा किसी तरह का परामर्श लेने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तरीय काउंसलर मनोज कुमार को तैनात किया है। उनका दूरभाष नंबर 7417532386 है । नागरिक परामर्श काउंसलिंग के लिए फोन पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। कोरोना को लेकर किसी अफवाह पर ध्यान ना दें। कोरोना से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना, सोशल डिस्टेंस का पालन करना, छींकते व खांसते हुए मुंह को रुमाल से ढकना तथा फेस कवर का इस्तेमाल करना जरूरी है।