फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : शाहपुर में घायल सिपाही की बाइक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। पत्नी के साथ मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद हेड कांस्टेबल पति ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे पहले शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कसबा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव बलपुरा का निवासी प्रदीप कुमार अपने साथी कांस्टेबल रिंकू के साथ बुधवार रात बाइक पर सवार होकर गश्त कर रहा था और बाइक रिंकू चला रहा था। पीछे बैठे हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फोन काटने के बाद जब वह बसी रोड पर पहुंचे तो बाइक पर पीछे बैठे हेड कांस्टेबल ने अपना सर्विस रिवाल्वर निकालकर स्वयं को गोली मार ली। गोली हेड कांस्टेबल के दाई और की पसलियों के ऊपर लगी । गोली लगते ही वह कराहने लगा। बाइक चला रहे कांस्टेबल ने तुरंत बाइक रोककर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी।
हेड कांस्टेबल द्वारा स्वयं को गोली मारने की सूचना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान पास ही खड़ी डायल 112 और गश्त कर रहे अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल हेड कांस्टेबल की सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है। घायल सिपाही 2006 में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें