फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुद्ध पूर्णिमा पर किया हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर किया हवन-पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। क्षेत्र के ग्राम टिकौला में बुध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कोरोना महामारी से बचाव एवं विश्व शांति की कामना को लेकर ग्राम टिकौला के मंदिर में बुधवार सुबह हवन-पूजा की गई। गांव टिकौला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने बताया कि पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध से प्रार्थना की गई कि कोरोना जैसी घातक महामारी का जल्द अंत हो और पूरे विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहे। महाराज सुरेंद्र गिरि, रणजीत, नरेंद्र, जितेंद्र, विपिन चौधरी, डॉ प्रवेंद्र, कमला, सतवीरी और कृष्ण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुध पूर्णिमा पर बाबा गुरु गोरखनाथ के प्रकटोत्सव पर हवन-यज्ञ किया गया। भारतीय उपाध्याय समाज के जिला महामंत्री बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गुरु गोरखनाथ या गोरक्षनाथ महाराज प्रथम शताब्दी के पूर्व नाथ योगी थे, जिन्होंने पूरे भारत का भ्रमण कर कई ग्रंथों की रचना की। हवन-यज्ञ में संतोष उपाध्याय, पूजा, सीमा रानी, स्वीटी उपाध्याय, सौरभ, सुरेश, चौधरी ईशम सिह, हरपाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, बेगराज सिंह, ठाकुर अमन सिंह और सतपाल धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें