फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के दीदार से छाई खुशी, आज पहला रमजान

विज्ञापन
नगर में रमजान पर्व पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चांद का दीदार होने के बाद रमजान माह की खुशियां छा गई। अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को चांद दिखाई देने की मुबारकबाद दी। रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि चांद दिखाई देने के बाद पहले रमजान को लेकर चला आ रहा संशय खत्म हो गया है। रविवार से अकीदतमंद पहला रोजा रखेंगे। रमजान का पवित्र महीना लोगों को सब्र की सीख देता है। उधर, चांद दिखाई देने के बाद शहर के मीनाक्षी चौक, खालापार, मल्हूपुरा, सरवट, खादरवाला, किदवईनगर, मिमलाना रोड पर मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी के लिए पहुुंचे। रोजे की सहरी और इफ्तारी में प्रयोग की जानी वाली सामग्री की खरीदारी की। देर रात तक बाजार में खरीदारी चलती रही।
मस्जिदों में पढ़ी गई तरावीह
रमजान का चांद दिखाई देने के बाद जिलेभर की मस्जिदों में तरावीह पढ़ी गई। अकीदतमंद मस्जिद पहुंचे और तरावीह पढ़ी। शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि शहर से लेकर देहात तक रमजान माह की तैयारियां की गई।
विज्ञापन

बाजारों में गश्त पर निकली पुलिस
शनिवार रात शहर में पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख बाजारों में गश्त की गई। लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया गया है।

नगर के खालापार में रमजान पर्व पर खरददारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें