फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
शहर के वहलना में फैक्टरी के गोदाम में पड़े ओले। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश रविवार को दोपहर तक जारी रही। रविवार सुबह तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के साथ जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। वर्ष के पहले हफ्ते में हुई इस बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया जा रहा है। वहीं, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी हुआ है। जिले में 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
20 दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद से जिले में लगातार शीतलहर बनी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और यहां पर ओलावृष्टि ने मौसम को बदल रखा है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह हुई बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, इससे ठंड के और बढ़ने की संभावन बन गई है। रात से शुरू हुई बारिश के चलते दिन में लगातार मौसम खराब रहने और रुक-रुक कर वर्षा होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में 11.2 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई, जो पारा पांच डिग्री से नीचे चल रहा था वह 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने से शीतलहर के बढ़ने की स्थिति बन गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए वरदान है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा का कहना है कि 20 दिसंबर तक जिन किसानों ने गेहूं की फसल बोई है, उनके लिए यह पहली बारिश वरदान है। जो किसान गेहूं बोने की तैयारी कर रहे थे उन्हें खेत में पानी की जरूरत थी उनके लिए सभी लाभकारी है। सब्जी की फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी है, सब्जी की फसल में पानी को एकत्र न होने दें, जिन स्थानों पर ओला पड़ा है वहां कुछ नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

दोपहर में खुले बाजार
मुजफ्फरनगर। सुबह लगातार हो रही वर्षा के चलते बाजार बारिश के बंद होने के बाद ही खुले। ठंड के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। जीवन चर्या देर से शुरू हुई। आम आदमी भी घर से बाहर मजबूरी में ही निकला।
विज्ञापन

सड़कों पर कीचड़ से परेशानी
मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ की स्थिति रही। सड़कों पर आम आदमी का पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बारिश ने शहर की सड़कों की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें