फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतियाना में आंबेडकर भवन का नाम बदलने पर बखेड़ा

विज्ञापन
गांव दतियाना में अंबेडकर भवन से नाम पोतने पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दतियाना में आंबेडकर भवन का नाम बदलने पर बखेड़ा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर उसके स्थान पर पंचायत सचिवालय लिखवाने को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर हंगामा किया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने भारी फोर्स के साथ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। इस मामले में एक सौ से अधिक लोगों ने थाने पर ग्राम पंचायत सचिव व अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दतियाना स्थित बस्ती में आंबेडकर सामुदायिक भवन है। रविवार सुबह कुछ लोग भवन में पहुंचे तो वहां लिखित आंबेडकर सामुदायिक भवन के स्थान पर पंचायत सचिवालय लिखा देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और तनाव की स्थिति देख अफसरों को जानकारी दी। इस पर एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार रेपिड एक्शन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अनुरोध सिंह व हल्का लेखपाल रणधीर सिंह ने उनसे भवन पर पुताई कराने के लिए चाबी ली थी, जिसके बाद भवन पर लिखा आंबेडकर भवन पुतवाकर वहां पंचायत सचिवालय लिखवाकर समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। इस पर अफसरों ने ग्राम सचिव व लेखपाल से फोन पर वार्ता की, जिस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भवन पर पेंट कराने के लिए चाबी ली थी, जिसमें काम करने के लिए पेंटर को लगाया गया था। पेंटर द्वारा गलती से भवन का नाम मिटाकर पंचायत सचिवालय लिख दिया गया। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद गांव के सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत सचिव व अन्य के खिलाफ तहरीर अफसरों को दी, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
छपार। गांव दतियाना में भवन का नाम बदलने की सूचना पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अजय कुमार भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन का नाम बदलने को पूर्वजों का अपमान करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन भी करने की चेतावनी दी। कीर्तिभूषण मौर्य, कृष्णपाल, अंकित, कालू मौर्य, रविंद्र, सुभाष, हरपाल, फूलकंवर, श्याम, पीरू, संतराम, राजपाल और रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस साल पूर्व बना था आंबेडकर भवन
छपार। गांव दतियाना स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन की जमीन अनुसूचित जाति के लोगों ने चंदा एकत्रित कर खरीदी थी, जिस पर वर्ष 2010 में तत्कालीन बसपा विधायक अनिल कुमार ने अपनी निधि से भवन निर्माण कराया था। इसके बाद से ही उक्त भवन को शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल द्वारा भवन पर पेंट कराने के लिए उसमें कर्मचारी को लगाया था। संभवत: पेंटर द्वारा गलती से पूर्व में लिखे गए शब्दों पर पेंट कर उस पर बाद में पंचायत सचिवालय लिख दिया गया। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें