फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन सभ्यता-संस्कृति जानने का साधन है गुरुकुल

विज्ञापन
गुरूकूल आश्रम शुकतीर्थ उत्सव कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि डा वीरपाल र्निवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ गुरुकुल आश्रम में नवीन प्रविष्ट छात्रों का वेदारंभ संस्कार उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिल पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गुरुकुल आश्रम प्राचीन सभ्यता-संस्कृति को गहराई से जानने का एकमात्र साधन है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित गुरुकुल आश्रम में नए शिक्षा सत्र के आरंभ के लिए शुक्रवार को वेद संस्कारित यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ठ अतिथि मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने सैकड़ों ब्रह्मचारियों के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान कर ईश्वर से विश्व में शांति स्थापना और कोराना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। आश्रम प्रबंधक स्वामी आनंदवेश महाराज ने कहा कि समाज में शांति, स्थिरता, स्वस्थता आदि स्थापित करने का साधन गुरुकुल आश्रम ही हैं। गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय भारतीय संस्कृति व वेदों का प्रचार-प्रसार करने का माध्यम हैं।
पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य इंद्रपाल ने गुरु-शिष्य की परंपराओं का निर्वाह करते हुए नए-पुराने ब्रह्मचारियों को दीक्षा प्रदान की। यज्ञ संचालन आचार्य प्रेमशंकर मिश्रा और आचार्य गिरीश उत्प्रेती ने किया। मनीष कपूर मुख्य यज्ञमान रहे। मौके पर कृष्णदयाल शर्मा, हरबीर सिंह, चौधरी महकार सिंह, नीरज रॉयल, मदनपाल, जितेंद्र शास्त्री, अजब सिंह, मास्टर नरेंद्र सिंह, विकास शास्त्री, सोमबीर सिंह और राणा शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें