मुजफ्फरनगर के गुरुद्वारे में सजा दरबार।
- फोटो : अमर उजाला
सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी महाराज के अवतार पर्व पर गुरुद्वारों में दीवान साहिब सजाया गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह ने गुरु नानक देव की महिमा सुनाई।
श्री गुरु सिंह सभा के निर्देशन में रोडवेज स्थित गुरुद्वारे में तीन दिनों से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब पाठ में सिख बंधुओं ने श्रद्धा और भक्ति से भाग लिया। गुरु के दीवान साहिब पर श्रद्धा से शीश नवाया। रागी जत्थे भाई हरजीत और हरभजन सिंह ने गुरुवाणी और कीर्तन संगत से निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने प्रत्येक प्राणी को जीवन जीने की राह दिखाई। उनका त्याग, तप और ज्ञान प्रेरित करता है।
अखंड पाठ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। पंजाबी समाज के चेयरमैन उत्तमचंद शर्मा, शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बसपा नेता राकेश शर्मा, रेवतीनंदन सिंघल, सभा प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार धनप्रीत सिंह बेदी, यशपाल सिंह सेठी, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह सिड़ाना, सुखदर्शन सिंह बेदी, गुरप्रीत सिंह पुरी, इंद्रजीत सिंह झाम्ब, वजीर सिंह ग्रोवर, ज्ञानी अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुखवीर सिंह रावल आदि मौजूद रहे। संचालन ज्ञानी हरजीत सिंह ने किया। अखंड पाठ के बाद अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।