खतौली में गुर्जर आर्मी पैदल यात्रा का स्वागत करते गुर्जर समाज के लोग।
- फोटो : KHATAULI
गुर्जर आर्मी पद यात्रा का स्वागत किया
खतौली। सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाए जाने तथा गुर्जर समाज की अन्य मांगों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रही गुर्जर आर्मी पद यात्रा का नगर में पहुंचने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया।
गुर्जर आर्मी पद यात्रा के साथ आए सोनू मावी, वीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाए जाने तथा समाज की अन्य मांगों को लेकर एक मार्च को हरिद्वार से पैदल गुर्जर आर्मी यात्रा शुरू की। यात्रा 22 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंच कर समाप्त होगी। इसके बाद सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा। सोमवार को नगर में पहुंचने पर पद यात्रा का गुर्जर समाज ने स्वागत किया। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पद यात्रा में शामिल गुर्जर समाज ने नारेबाजी की। नगर में यात्रा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अंकुर मुखिया, सत्येंद्र आर्य, कर्णवीर, अमित गुर्जर, अरुण मखिया, रमेश प्रधान आदि शामिल रहे।