फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए जीटी रोड जाम किया

Tue, 06 Sep 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाम लगाते भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में विद्युत निगम अधिकारियों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की। अधिकारियों के न पहुंचने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटा जीटी रोड पर जाम लगाए रखा। सीओ, तहसीलदार ने आज तहसील दिवस में विद्युत निगम अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जिला उपाध्यक्ष नकुल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को बिजलीघर पहुंचे और दफ्तरों में तालाबंदी कर धरना देकर बैठ गए। किसानों से घबराए कर्मचारी दफ्तर छोड़ कर चले गए। किसानों ने कहा कि उन पर बिजली बिल जमा कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। जब तक किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं होता, किसान बिजली बिल जमा नहीं कराएगा। 

ट्रांसफार्मर बदले जाने, तार जोड़ने तथा बिल जमा कराने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। धरने पर किसी भी बिजली अधिकारी के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा लगे जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सतीश कुमार कुशवाहा और सीओ हरिराम यादव ने किसानों की विद्युत निगम अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वास दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान मुकेश प्रधान, देवेंद्र प्रधान, टीटू, अजयपाल, योगेंद्र, मोनी, गुरजंट सिंह, गुरुबख्श सिंह, शाकिब, राजबीर सिंह, अंजू सिंह, अंकुर, अमित, प्रह्लाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें