फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की टीम का मैग्मा इंडस्ट्रीज पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की टीम का मैग्मा इंडस्ट्रीज पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी की टीम ने छापा मारकर लाखों की कर चोरी पकड़ी है। देर रात तक विभाग की टीम रिकार्ड की छानबीन करने में जुटी रही।
विज्ञापन

जीएसटी की एसआईबी की टीम को जानकारी मिली थी कि मैग्मा इंडस्ट्रीज में कर चोरी हो रही है। जो कच्चा माल खरीदा गया और तैयार माल की जो बिक्री हुई है, उसमें अंतर आ रहा है। विभाग की टीम ने एडिशनल कमिश्नर सहारनपुर रामबाबू गौड़ के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने फैक्टरी का सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की। प्रथम दृष्टया लाखों की कर चोरी सामने आई है। देर रात फैक्टरी मालिक से दस लाख रुपये जमा कराए गए। रिकार्ड को पूरी तरह खंगाला जा रहा है। टीम में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एलएस शरण, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी एसके शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर अरविंद तिवारी, प्रवेश तोमर, मिथलेश मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी महेश पाठक, रवि पंवार आदि अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एलएस शरण का कहना है कि कर चोरी के संबंध में सारा रिकार्ड एकत्र किया जा रहा है। पूरी छानबीन के बाद ही तय होगा कि कितनी कर चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें