फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदेन और एसडी के विद्याथियों ने बाजी मारी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में खुशी मनाते सीबीएसई 10वीं के मेधावी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शारदेन और एसडी के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में शारदेन स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल कर बाजी मारी है। अभी तक टॉपरों की सूची में भी इन दोनों स्कूलों के ही विद्यार्थी अधिक शामिल हैं। परीक्षाफल अच्छा आने पर विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अभिभावक भी रिजल्ट से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए।
शारदेन स्कूल की श्रेया गोयल और बानी नागपाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान पाया है। साथ ही संयुक्त रूप से जिले की टॉपर भी बनी हैं। सानवी कपूर ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और मौक्षी मित्तल 99 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। इनके अलावा मान्या मल्होत्रा, अभिनय गोयल, कव्यशी तरार, यशी अरोरा, शुभ मित्तल, सूर्यांश वर्मा स्कूल की टॉप टेन सूची में शामिल हुए। प्रबंधक विश्व रतन और प्रधानाचार्या धारा रतन ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। छात्र ध्रुव सिंघल ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पाया। साथ ही वह संयुक्त रुप से जिले का टॉपर भी बना। अवनी जैन ने 99.6 प्रतिशत, ध्रुव गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत, अंशिका मित्तल ने 99.2 प्रतिशत, नैना मलिक, रमशा आयरा, यश अग्रवाल तथा गुन्चा जैन ने 98.8 प्रतिशत, आमिर आलम राना ने 98.6 प्रतिशत, राघव कुमार ने 98.4 प्रतिशत, आयुषी गोयल, हर्ष मलिक ने 98.2 प्रतिशत, अंश कुमार, पार्शवी जैन ने 98.0 प्रतिशत, भाविका चौधरी ने 97.8 प्रतिशत प्राप्त कर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया।
होली एंजिल्स में गुंजन बनी टॉपर
होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा गुंजन ने 99 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। व्योम गुप्ता 98.8 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व अदिती शर्मा 98.6 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल में 11 विद्यार्थियों को 98 प्रतिशत ज्यादा अंक मिले।
न्यू होरीजन में विशाल प्रथम
न्यू होरीजन स्कूल में विशाल राजपूत ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रोहन शर्मा ने 92 प्रतिशत, देवांशी तोमर ने 91.4 प्रतिशत अंक, अभय मलिक 91 प्रतिशत तथा आदित्य कुमार सैनी ने 88.6 प्रतिशत, रिया दक्ष 82.6 प्रतिशत और स्नेहा धारीवाल ने 82.4 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
एमजी पब्लिक में निक्की बनी टॉपर
एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने बताया कि सभी 467 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 76 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। निक्की बालियान ने 99 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया है। छात्रा विदुषी आर्य 98.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे तथा कुंज खुराना 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
माउंट लिट्रा जी की वंशिका राना ने बाजी मारी
माउंट लिट्रा जी स्कूल के परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा वंशिका राणा द्वारा 99.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। जिया वर्मा ने 96.60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, आरुषि चौधरी ने 96.40 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। चित्रांशी सिंह ने 96 प्रतिशत के साथ चौथा, श्रुति मेहरवाल ने 95.8 ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक नवनीत भारद्वाज, डायरेक्टर चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डा. पीयूष गुप्ता ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल के हर्षित ने 97.8 प्रतिशत से किया टॉप
जीसी पब्लिक पब्लिक स्कूल में हर्षित सैनी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। राधिका अग्रवाल 94.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे व अर्श गोयल 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान पर रहे। डायरेक्टर एमके गुप्ता व प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें