फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2022 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी सरकार : डा. महेंद्र सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नितारा फार्म हाउस पर जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नितारा फार्म हाउस पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बृजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ममता त्यागी बिना किसी भेदभाव के सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य कराएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप और संचालन डॉ. उपेन्द्र सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी और अमित त्यागी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डा. पवन सवई, विपिन भारतीय, विपिन गर्ग, कुलदीप सैनी, श्यामवीर त्यागी, अभिषेक त्यागी, प्रविंदर चौधरी, हरिओम त्यागी, सौरभ त्यागी, भोपाल सैनी, गौरव शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, आलोक खटीक, श्याम चौहान, रविंद्र चौधरी, राहुल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें