फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने खजाना खोला, सीसी रोड लेकर हाजिर होंगे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मदन बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव से पहल सरकार ने खजाना खोल दिया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पांच विधायकों को लगभग तीन-तीन करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। बजट से विधायकों ने सीसी रोड और नालियों के निर्माण के प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सीसी रोड के टुकड़े बनवाए जाएंगे। आचार संहिता लगने से पहले ही प्रस्तावित कार्यों के निर्माण की शुरूआत होने की उम्मीद है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि मीरापुर के अलावा अन्य सभी विधानसभाओं के लिए धनराशि मिली है। प्रस्तावों के बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
सपना की मांग पर चरथावल को पूरी धनराशि
चरथावल से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। विधानसभा क्षेत्र के कई विकास कार्य लटक गए। विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के लिए धनराशि की मांग की थी। चरथावल विधानसभा के लिए 275.49 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मीरापुर विधानसभा का खाता रह गया खाली
जिले की मीरापुर विधानसभा के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना से अभी तक धनराशि रिलीज नहीं की गई है। विधायक अवतार भड़ाना लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे। भड़ाना भाजपा छोड़ने का भी एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

कहां कितने होंगे काम
चरथावल विधानसभा में 27, सदर में 17, खतौली में 29, पुरकाजी में 13 और बुढ़ाना में दस कार्यों का प्रस्ताव दिया गया है।
मंत्री को नहीं मिली पूरी धनराशि
चरथावल और खतौली विधानसभा के लिए पूरी धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि सदर और बुढ़ाना के लिए पहली किश्त में पूरी धनराशि जारी हीं हुई है। सदर सीट से कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव को 248.17 लाख में से 199.76 लाख रुपये की धनराशि ही भेजी गई है।
किस विधानसभा को मिले कितने करोड़
विधानसभा स्वीकृत प्रथम किश्त
चरथावल 275.49 275.49
मुजफ्फरनगर 248.17 199.76
खतौली 297.90 297.90
बुढ़ाना 240.38 200.66
पुरकाजी 280.37 139.09
नोट- धनराशि लाख रुपये में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें