फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर 667 आशाओं को मोबाइल का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को डिजीटल हेल्थ से जोड़ने के लिए मोबाइल बांटे गए। पहले चरण में जिले की 667 आशाओं को नए साल पर मोबाइल मिला है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में नगरीय क्षेत्र की आशाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मोबाइल फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल भारत अभियान के सशक्तीकरण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश की समस्त आशाओं को डिजीटल हेल्थ से जोड़ने के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण करने में मिल का पत्थर साबित होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में 2100 आशाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे, जिनमें 2029 ग्रामीण क्षेत्रों और 71 आशाएं शहरी क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 667 आशाओं को पूरे जनपद में मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अरविंद पंवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, अर्बन कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, जस्सी उपस्थित रहे। संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने किया।
विज्ञापन

मोबाइल मिलते ही खिल गए चेहरे
नए साल पर स्मार्ट फोन मिल जाने से आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दिए। आशाओं का कहना था कि इससे कामकाज आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें