फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी तंत्र किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा किसानों से नई ऊर्जा मिलती है। सरकारी तंत्र किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। संगठन में ही ताकत है, जिन्होंने संगठन को तोड़ने की गलती की है वे कभी कामयाब नहीं होंगे। अंतिम सांस तक किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। आंदोलन में मौत हो गई तो शहीद कहलाएंगे। सिसौली रघुकुल की भूमि है। समाज में जहर घोलने का काम न करें। भाकियू अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा परिवार पर उंगली उठाने वाले की उंगली काट दी जाएगी।
विज्ञापन


किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती किसान भवन पर किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जबरदस्ती किसानों को कर्जदार बनाकर जमीन हड़पने का षड्यंत्र रच रही है। अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा और हथियार ट्रैक्टर होगा।

सरकार पर निशाना साधते हए कहा कि अंग्रेज बंदूक के कातिल थे, ये कलम के हैं। सरकार मीडिया सिस्टम खत्म करने पर उतारू है, अगले चुनाव के बाद मीडिया हाउस बनाने की तैयारी है, फिर सरकार की इच्छा अनुसार ही खबरें दिखाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों ने रिकवरी के लिए एजेंट लगा दिए हैं। महंगे दामों पर जमीन खरीद कर किसानों को भूमिहीन करने का प्रयास हो रहा है। सरकार 30 साल के प्लान पर काम कर रही है, उद्देश्य फसलों के दाम देना नहीं, कर्ज देने का है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुल 54 लोगों के पास खेती की जमीन है। ब्राजील भारत से तीन गुना बड़ा है 280 लोगों का एकाधिकार है। भाकियू प्रवक्ता ने भाजपा के पन्ना प्रमुख की तर्ज पर ट्रैक्टर प्रमुख नियुक्त किए और संदेश दिया हमारा देश हमारा खेत। उन्होंने कहा पशुपालकों को भी अपने साथ जोड़ना होगा वह पशु प्रमुख होंगे।
- पगड़ी टोपी इज्जत की पहचान

भाकियू प्रवक्ता ने कहा 60 वर्ष से ऊपर के सभी किसानों को सफेद टोपी और पगड़ी पहनी चाहिए। टोपी और पगड़ी सामाजिक पहचान है सम्मान दिलाती है। गांव में स्थित मंदिरों का ट्रस्ट बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मंदिरों पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। खतरा उनसे है जो मंदिरों का नाम ले रहे हैं।
- सिसौली रघुकुल की भूमि : नरेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा किसानों से नई ऊर्जा मिलती है। सरकारी तंत्र किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है। किसानों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। संगठन में ही ताकत है, जिन्होंने संगठन को तोड़ने की गलती की है वे कभी कामयाब नहीं होंगे। अंतिम सांस तक किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। आंदोलन में मौत हो गई तो शहीद कहलाएंगे। सिसौली रघुकुल की भूमि है। समाज में जहर घोलने का काम न करें। भाकियू अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा परिवार पर उंगली उठाने वाले की उंगली काट दी जाएगी।
- किसान मसीहा की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया

किसान भवन में अलकनंदा ब्लड बैंक की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 75 किसानों ने रक्तदान किया। सैकड़ों किसानों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
- सांस्कृति ओर जागरूकता कार्यक्रमों की धूम
ढिंढावली के गोल्डन बेल्स अकादमी की छात्रा ने कृषि में हो रहे रासायनिक खाद के प्रयोग पर नाट्य प्रस्तुति की। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालू खेड़ी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
- इन्होंने दी किसान मसीहा को श्रद्धांजलि
किसान भवन पर सुबह से शाम तक किसान मसीहा को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। स्मारक स्थल पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, एमएलसी वंदना वर्मा, खतौली विधायक मदन भैया, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, वीरेंद्र शर्मा, संजीव तोमर, ठाकुर जगत सिंह, श्याम सुंदर यादव, गौरव टिकैत, श्रीकांत त्यागी, सौदान सिंह, नवीन राठी, जगतार सिंह बाजवा, बबलू नाथ, योगेश शर्मा, अभिजीत, फूल सिंह, राजीव बालियान, ओमपाल सिंह, नवीन कुमार, देवेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मालिक एवं मास्टर सुक्रमपाल ने संयुक्त रूप से किया इससे पूर्व हवन में सैकड़ो किसानों ने आहुति देकर प्रिय नेता श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोबाइल पर भाकियू अध्यक्ष से बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें