फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बंटवारे के समय हुई गलतियों को सुधार रही सरकार

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देश बंटवारे के समय हुई गलतियों को सुधार रही सरकार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में सीएए के समर्थन में महिलाओं की ओर से जारी भजन कीर्तन सोमवार को 9वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और नागरिकता कानून जैसे फैसलों से पीछे नहीं हटने के प्रधानमंत्री के बयान की सराहना की। साथ ही केंद्र सरकार से एनआरसी और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन के तत्वावधान में चल रहे भजन कीर्तन में सोमवार को भाजपा नेता शुभलेश शर्मा और अंजली त्यागी ने कहा कि बंटवारे के समय जो गलती की गई थी उस गलती को सुधारने के लिए नागरिक संशोधन कानून लाया गया है। यह देश वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह का हैं। जिन्होंने देश धर्म के लिए मिटना तो स्वीकार किया परंतु झुकना नहीं सीखा। गीता खुराना व डोली गोयल ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून तो बहाना है असल विरोध दबाव बनाकर एनआरसी, एनपीआर जैसे कानूनों को लागू करने से रोकना है। भजन कीर्तन में संतोष कांबोज, मीना खुराना, ओमबीरी कश्यप, कुसुम शर्मा, मखमली वर्मा, मंजू गुप्ता, निकुंज कल्याण, शिखा, बबली, रेखा, रूचि सैनी, शकुंलता राणा, लक्ष्मी गुप्ता, मिथलेश कश्यप, मनीषा सैनी, डा. कांता त्यागी, मीरा चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें