मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को गोवर्धन पर्व विधि विधान से मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के लिए जगह-जगह गोवर्धन की आकृति बनाई गई।
गोवर्धन पर गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। खतौली में श्री विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर के समय पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
2 of 5
गोवर्धन पूजा की गई।
- फोटो : amar ujala
पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस दिन विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
3 of 5
गोवर्धन पूजा की गई।
- फोटो : amar ujala
नई मंडी गोशाला के कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि गोवर्धन पूजा व गौमाता पूजन शाम छह बजे पंडित द्वारा होगा।
4 of 5
गोवर्धन पूजा की गई।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी भीमसेन कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल और सतीश गोयल होंगे।
सुपरटेक में की गई गोवर्धन पूजा।
- फोटो : amar ujala
वहीं मेरठ 185 स्थानों पर आयोजन होंगे। इनमें से 35 स्थानों पर सामूहिक आयोजन होंगे। बताया गया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर और सुपरटेक आदि स्थानों पर आयोजन किए गए। सुपरटेक में गोवर्धन की खूबसूरत आकृति बनाई गई।