फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहकड़ा में बनेगी जेल, जमीन मिली पर बजट नहीं

विज्ञापन
नगर का जिला कारागार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा-शुक्रताल मार्ग पर गांव रहकड़ा में प्रस्तावित नई जिला जेल 2019 से बजट न मिलने के कारण अस्तित्व में नही आ सकी। बजट न आने के कारण जमीन का अधिग्रहण भी नही हो पाया हैं। किसानों के साथ ही प्रधान ने भी लिखित में जेल प्रशासन को अपनी सहमति दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिले में जिला जेल का निर्माण जल्द शुरू होने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 1995 से शुरू है प्रक्रिया
जिला जेल को शहर की घनी आबादी से बाहर स्थानांतरित कर किसी नए स्थान पर नई जेल बनाने की प्रक्रिया वर्ष 1995 से चल रही है। शाहपुर क्षेत्र के मीरापुर के पास जमीन देखी गई, लेकिन वहां जमीन में एक नहीं कई खामियां था। जिस कारण यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। नई जेल बनाने के लिए वर्ष 2018 में 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी।
जिले से 12 किलोमीटर दूर बनेगी नई जेल
चयन समिति ने नई जेल के लिए जिले से 12 किलोमीटर दूर भोपा क्षेत्र में गांव रहकड़ा क्षेत्र में जमीन देखी। 79.61 एकड़ पर जेल बनाने का निर्णय लिया। अगस्त 2019 में 55, 22, 57,400 रुपये की अनुमानित लागत का प्रस्ताव जेल मुख्यालय को भेजा गया।
विज्ञापन

इस बार यह बरती सावधानी
-प्रस्तावित भूमि और शहर के मध्य आवागमन के साधन उपलब्ध है।
- शहर से भूमि तक पहुुंचने के रास्ते पर कोई रेेलवे क्रासिंग नहीं है।
- आसपास मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिद तो नहीं है।
- भूमि के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन तो नहीं जा रही।
- भूमि पर कोई खाई, खंडहर, वधशाला, शव दाहगृह, नदी, नाला तो नहीं।
सरकारी भूमि भी ली
चयन समिति ने नई जेल बनाने के लिए 79.61 एकड़ भूमि को तय किया है। इस जमीन में 0.38 एकड़ क्षेत्रफल ग्राम सभा की जमीन का भी शामिल है।
स्टाफ होगा ढाई गुना
वर्तमान जिला जेल की क्षमता 870 बंदियों को रखने की है। जबकि जेल में 2744 बंदी हैं। बताया गया कि नई जेल में दो हजार बंदियों को रखने की क्षमता होगी , इसलिए स्टाफ भी ढाई गुना हो जाएगा। वर्तमान में 1 जेल अधीक्षक, 1 जेलर, 3 डिप्टी जेलर, जेल हेड वार्डन 18, जेल वार्डर 90 सहित कुल 140 कर्मचारियों का स्टाफ है।
इन्होंने कहा
जेल निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा हुआ हैं। जल्द भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। - सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक।

जेल अधीक्षक-- सीताराम शर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें