फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नलकूपों से सामान चोरी, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
20 नलकूपों से सामान चोरी, किसानों में आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। छिमाऊ गांव के भाकियू अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किसानों के साथ थाना प्रभारी से मिलकर नलकूपों से सामान चोरी का खुलासा करने की मांग की है। नलकूपों से एक रात में विद्युत संबंधी उपकरण एवं सामान चोरी होने से किसानों में नाराजगी है।
बृहस्पतिवार रात को छिमाऊ एवं बुड्ढ़ाखेड़ा गांव के जंगल में 20 किसानों के नलकूपों से सामान चोरी हो गया था। दोनों गांवों की सीमा सटी है और जंगल का रकबा भी मिला हुआ है। छिमाऊ के संजय, मुकेश, रामभूल, ओमबीर, ज्ञान सिंह, सो सिंह, नकली, रामपाल, अनंगपाल एवं सरकारी ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण गायब हुए। गांव बुड्ढ़ाखेड़ा से कैस्सर के नलकूप से पूरा बिजली मोटर साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह, रहक सिंह, धर्मवीर आदि किसानों में नलकूपों से विद्युत संबंधी सामान चोरी होने से भारी गुस्सा है। शनिवार को भाकियू नेता के नेतृत्व में किसानों ने थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध से मिलकर चोरी का खुलासा करने की मांग की। एसओ ने बिरालसी चौकी प्रभारी को घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए हैं। किसानों का कहना है रात को चोर अज्ञात वाहन में सामान समेट कर ले गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें