जिले में गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने खेतों पर जाकर गेहूं फसल की क्राप कटिंग कराते हुए गेहूं की उपज का जायजा लिया।
शेरनगर के कृषक धर्मेंद्र के गेहूं के खेत में क्राप कटिंग कराई कराई। गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराने के बाद गेहूं को तुलवाकर देखा गया। तौल के पश्चात तहसीलदार सदर ने बताया कि औसतन पैदावार में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार जनपद में गेहूं की फसल 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होने का अनुमान है। जो कि अच्छी पैदावार के संकेत है।
---
गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम ने बुधवार से शुरू हुई गेहूं खरीद का छपार क्रय केंद्र व पुरकाजी गेहूं क्रय केंद्र पर अचानक पहुंचकर की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद की जाए। प्रत्येक केंद्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए।
---
राशन वितरण और किचन देखा
डीएम ने शहर में रैदासपुरी एवं ग्राम रामपुर में राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराकर राशन वितरण किया जाए। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने रैदासपुरी में स्थापित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।
---
गौशाला आश्रय स्थल में व्यवस्था देखी
डीमए ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव, रामपुर गोशाला, गो आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गौवंश के लिए चारे, भूसे, पानी आदि की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अभी से भूसे की व्यवस्था कर ली जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि भूसा बैंक की सूची उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।