फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर सख्ती: भरवाया जाएगा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन पर सख्ती: भरवाया जाएगा शपथ पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने लाकडाउन-2 का सख्ती से पालन कराने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सुबह छह से नौ बजे के बाद बिना वजह सड़क पर घूमने वाले लोगों से शपथपत्र भरवाया जाएगा और उसके शरीर पर मुहर भी लगाई जाएगी। यदि वह दोबारा घूमता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन रोकने के लिए शपथपत्र तैयार कराया गया है। उल्लंघन करने वाले की पूरी डिटेल इसमें भरवाई जाएगी। उसका एक फोटो भी खींचा जाएगा। शपथ पत्र की एक कापी संबंधित व्यक्ति पर तथा दूसरी सेक्टर मजिस्ट्रेट पर होगी। दोबारा उल्लंघन करने पर उस व्यक्ति के खिलाफ धारा 188, धारा 269, 270 एवं महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पंपलेट में कोरोना से बचाव के उपाय भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी निजी कार्य से न घूमें
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले की सीमाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी अपने व्यक्तिगत कार्यों से न घूमें। उन्हें आने-जाने की इजाजत तभी दी जाएगी, जब वे ड्यूटी पर आ या जा रहे होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के पास सैनिटाइजर, ग्लब्स और मास्क आदि की पर्याप्त उपलब्धता हो।
रेस्टोरेंट खुलने से मिलेगी राहत
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने शुक्रवार से चिकन सेंटर के साथ ही रेस्टोरेंट खोलने की भी अनुमति दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि संचालक केवल होम डिलीवरी करेंगे। इससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही पोल्ट्री कारोबार को भी राहत मिल सकेगी। जिन रेस्टोरेंट और चिकिन सेंटरों को खोला जाना है प्रशासन उनकी सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

शादी के लिए खुलेगी एडीएम कोर्ट
मुजफ्फरनगर। डीएम ने बताया कि शादी, अंत्येष्टि एवं अन्य कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुटाई जा सकती। इस समय कोर्ट मैरिज करें और पंजीकरण करा लें। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट को खोलने का समय निर्धारित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें