गोकशी पकड़ी, एक क्विंटल मांस बरामद
मीरापुर। पुलिस ने गांव कैथोड़ा के घर में गोकशी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक महिला सहित चार आरोपी फरार हैं। पुलिस घटनास्थल से एक क्विंटल मांस व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कैथोड़ा में शाहबुदीन उर्फ शाबू पुत्र बाबू के घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस शाहबुदीन के मकान पर पहुंची, तो कुछ लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए, जबकि मुन्ना पुत्र भूरा व अखलीम पुत्र यासीन निवासीगण गांव कैथोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार दोनों युवकों ने बताया कि उनके साथ कैथोड़ा निवासी साजिद पुत्र साजेब, बुत्तर पुत्र भूरा, तसलीमा पत्नी शाहबुदीन व शाहबुदीन पुत्र बाबू भी शामिल थे। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस, फ्रिज, एक बाइक व गोकशी के उपकरणों छुरी व कुल्हाड़ी आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार मुन्ना व अखलीम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि महिला सहित चार आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
युवक को अगवा करने का आरोप
मीरापुर। गांव चुड़ियाला से कार सवार एक युवक का अपहरण कर ले गए। पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। अमित पुत्र ज्ञानचंद, निवासी गांव मेहलकी, थाना जानसठ अपने दोस्त महेंद्र पुत्र शंकर, निवासी थाना मंसूरपुर के साथ गांव मेहलकी बाइक द्वारा जा रहे थे। चुडिय़ाला के पास गन्ना क्रय केंद्र के समीप पहुंचे पीछे से स्कार्पियो में सवार चार लोगों ने उनको रोक लिया और महेंद्र को कार में डालकर हो गए। सूचना पाकर महेंद्र के पिता शंकर मौके पर पहुंचे तथा महेंद्र को काफी तलाश किया। कुछ सुराग न मिलने पर महेंद्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।