खतौली में सफेदा रोड पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने पर बेहोश सड़क पड़ा दामाद।
- फोटो : KHATAULI
महिला के पति की जमकर धुनाई
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सफेदा रोड पर बाइक से आ रहे पति ने अपनी पत्नी को नीचे उतारकर मारपीट कर दी। मारपीट में विवाहिता घायल हो गई। उसने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। विवाहिता के परिजनों ने उसके पति की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट करने पर दामाद बेहोश हो गया। मारपीट के दौरान हंगामा खड़ा हो गया था, जिसको लेकर सड़क पर वाहनों को जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया है।
गांव खेड़ी रांगढांग ससुराल से सोनू अपनी विवाहिता पत्नी वंदना को ससुरालियों से लड़ झगड़कर बाइक से चला। विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि सोनू ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में ही वह वंदना के साथ निकला। सफेदा रोड बाईपास पर पहुंचने पर सोनू बाइक रोककर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। वंदना ने मोबाइल फोन पर अपने मायके वालों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले मौके पर आ गए। वंदना को घायल देखकर मायके वाले आगबबूला हो गए। लोगों ने विवाहिता के पति सोनू की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान रोड पर हंगामा खड़ा हो हो गया था। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी जा रही है।