फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दस हजार के इनामी गोकश को पकड़ा

विज्ञापन
14-खतौली में मुठभेड़ के बाद इनामी गोकश से बरामद बाइक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुठभेड़ में दस हजार के इनामी गोकश को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में कांवड़ पटरी मार्ग के पास जंगल में गोकशी करने का प्रयास करते हुए दस हजार रुपये के इनामी एक गोकश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से गोकश घायल हो गया, जबकि उसका साथी गोकश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार गोकश को पकड़ने के लिए घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन गोकश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को दोपहर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को मुखबिर द्वारा खबर मिली कि कांवड़ मार्ग पटरी पर रेलवे लाइन के लोहे पुल के पास जंगल में दो लोग गन्ने के खेत में गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर ली। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करने पर ूगोकशी करने का प्रयास करने वाले दोनों लोगों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल गोकश को दबोच लिया, जबकि साथी दूसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार होने वाले गोकश को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन फरार गोकश पकड़ में नहीं आ सका। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना सिखेड़ा और रतनपुरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सीओ ने बताया कि पकड़े गए गोकश ने अपना नाम मोहल्ला जैननगर निवासी वकील उर्फ कददू पुत्र नवाब बताया है। पकड़े गए गोकश पर खतौली थाने से दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस काफी दिनों से इस गोकश की तलाश में लगी थी। पुलिस ने गोकश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और गन्ने के खेत में बंधे पड़े गोवंश सहित गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकश पर कई मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए गोकश वकील पर थाना खतौली, ककरौली व शहर कोतवाली में एक दर्जन गोकशी, मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने से गोकशी के मामले में वकील वांछित चल रहा था। इसलिए उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार गोकश को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

13-खतौली में मुठभेड़ में इनामी गोकश से बरामद तमंचा।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें