मुजफ्फरनगर। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी जंग होगी। सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद से क्रिकेट प्रेमी उत्साहित है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का कहना है कि टीम इंडिया से विश्वकप सिर्फ एक कदम दूर है।
एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर कहते हैं कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाकर अपने हौंसलो जाहिर कर दिए हैं। रविवार को बेटियों ने अगर यही प्रदर्शन जारी रखा तो टीम इंडिया चैंपियन बन जाएगी।
उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की हेड कोच पारूल चौधरी कहती हैं कि टीम इंडिया का अब तक का सफर बेहद बढि़या रहा है। ओपनर प्रतिका रावल चोट के कारण समस्या हुई है। स्मृति के साथ मजबूत ओपनिंग साझेदारी की जरूरत है। अगर टीम इंडिया ने सधी हुई शुरूआत की तो फिर बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं होगी।
यूपी अंडर 19 टीम की फीजियो डॉ. शिवानी लाल कहती हैं कि जीत की पूरी उम्मीद है। टीम इंडिया काव अब तक सफर संतोषजनक रहा है। अगर जीत मिलती है तो रविवार का दिन क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
-
शुचि कौशिक बोलीं, जीत का पूरा भरोसा
फोटो
यूपी अंडर-19 टीम की कप्तान रह चुकी और वर्तमान में सीनियर टीम की प्रशिक्षक शुचि कौशिक कहती हैं कि टीम इंडिया से धमाल की उम्मीद है। आस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के सामने कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।