फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने रेलवे स्टेशन के कार्य में तेजी के निर्देश दिए

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर के मंदिर को लेकर प्रदर्शन करते पुरोहित समाज व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जीएम ने रेलवे स्टेशन के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल और डीआरएम एससी जैन ने रेलवे स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा रेलवे स्टेशन की इमारत के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल और डीआरएम एससी जैन टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए अफसरों ने मुजफ्फरनगर में बनाए जा रहे स्टेशन के निर्माण कार्य को देखा। जीएम निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली और तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में मानक और समय दोनों महत्वपूर्ण है। अफसरों ने रेलवे स्टेशन पर दी जा रही सुविधाओं को भी देखा। अर्चक पुरोहित संघ की रेलवे परिसर में बने मंदिर को हटाने से पहले दूसरा मंदिर बनाने की मांग के मामले में एक अधिकारी को नामित कर दिया। रेलवे स्टेशन मास्टर विपिन त्यागी और मुख्य गाड़ी बाबू राजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मंदिर तोडऩे से पहले दी जाए जगह
मुजफ्फ़रनगर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर को हटाने के मामले में कई मंदिरों के पुजारियों व पंडितों ने अर्चक पुरोहित संघ के बैनर तले अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया। मांग की है कि जब तक मंदिर का नया भवन एवं पुजारी के आवास का निर्माण नहीं होता, तब तक मंदिर नहीं तोड़ा जाए। रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनीष चौधरी, अर्चक पुरोहित संघ के जिला अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री, अखिल भारत हिंदू एकता दल के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वैश्य जागृति मंच से सुरेंद्र मित्तल, पंडित अरविंद शास्त्री, पंडित अमित शास्त्री, अवनीश चौधरी, कुणाल चौधरी लकी आदि मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें