फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में चमकी खुशी की मेधा

विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा की टॉपर छात्रा अरीशा मिर्जा, 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में चमकी खुशी की मेधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में प्रतिभा की चमक बिखेरी है। छात्रा खुशी शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। नीरज मलिक 93.2 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा निपुण धीमान 92.8 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा ईशु ने 92.6 प्रतिशत, दिशा मलिक 91.8 प्रतिशत, आयुष 91.4 प्रतिशत और मानसी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का सफल प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मेघराज सिंह तथा व्यवस्थापक अर्जुन निर्वाल ने छात्र-छात्राओं को विशेष सफलता पर बधाई दी। स्कूल में श्रेष्ठ रही गांव भदौरा की खुशी शर्मा के बाबा पूर्व प्रधान अशोक शर्मा तथा पिता डॉ. प्रमोद शर्मा आदि स्वजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। संस्था निदेशक पीके निर्वाल ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में परिश्रम से पाई कामयाबी पर बधाई दी।
पीआर पब्लिक स्कूल में अंकित टॉपर
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल में अंकित गंगवार 94.4 प्रतिशत प्राप्त कर टॉपर रहे। योगेश कुमार ने 91.6 प्रतिशत दूसरे और संयम शर्मा 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी विषय में 90 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले अंकित गंगवार, अंशुल कुमार, इतिका भारद्वाज, हिमांशु त्यागी, उन्नति कश्यप, योगेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा में मरीशा मिर्जा टॉपर बनी
मुजफ्फरनगर। दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। अरीशा मिर्जा ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा 92.6 प्रतिशत व अरिहंत मलिक 91.6 प्रतिशत लेकर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद नसीम बेग और प्रधानाचार्य बीएम मित्तल ने सफलता का श्रेय बच्चों एवं शिक्षकों को दिया।

ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी की टॉपर छात्रा खुशी शर्मा को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें