सुबह बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह के समय बारिश से मौसम हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। दिन में मौसम के खुलने से एक बार फिर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए।
बुधवार सुबह आकाश में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। शहर में कई स्थानों पर पानी भी भर गया। बारिश के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होता चला गया। दिन भर तेज धूप के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। शाम तक मौसम पूरी तरह साफ ही रहा। गर्मी से परेशान लोगों को बिजली ने अधिक रुलाया। सुबह बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। कई घंटे गुल रहने के बाद बिजली आ पाई। आम आदमी बिजली कटौती से परेशान दिखाई दिया।