फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवों पर दया कर गुरूमुखी होने के दे परिचय : गुरूदास

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवों पर दया कर गुरुमुखी होने के दे परिचय : गुरुदास
विज्ञापन

देवबंद। नन्हेड़ा आसा गांव में रविदास कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को पांचवे दिन कथावाचक गुरुदास ने भक्तों को गुरू रविदास जी की कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि मनुष्य को सत्संग में जाकर अपने अंदर के बुरे विकारों का त्याग करते हुए सतगुरू में लीन होकर ज्ञान रूपी जीवन यापन करना चाहिए। सभी जीवों पर दया करते हुए गुरुमुखी होने का परिचय देना चाहिए। उन्होंने भक्तों से सतगुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। दलित सेना के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की विचारधारा आज पूरे विश्व में विख्यात है, क्योंकि उन्होंने अपने ज्ञान के बल पर अनेकों चमत्कार करते हुए जग का कल्याण किया है। इस मौके पर देशराज, श्याम सिंह, हरि नारायण, राजेंद्र, प्रमोद कुमार, विशाल, विजेंद्र सिंह, बसंत, संदीप, सोहनलाल,बालेंद्र, मुनेश, कविता, मेघवती, प्रमिला, कांता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें