फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं को विद्यालय से निकाला, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर फीस के नाम पर अभद्रता करने और परीक्षा में न बैठाने की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को बुलाकर जानकारी ली है।
विज्ञापन

बुआड़ा रोड स्थित कॉलेज की कुछ छात्राएं मंगलवार को तहसील पहुंची। छात्राओं ने एसडीएम राजकुमार भारती को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें प्रतिमाह 500 रुपये फीस लेकर आने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि विद्यालय प्रबंधन ने निशुल्क शिक्षा दिए जाने को कहकर उन्हें प्रवेश दिया था। फीस नहीं लाने पर उन्हें परीक्षा में नहीं बैठाने की धमकी देते हुए अभद्रता कर विद्यालय से निकाल दिया।
एसडीएम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल अहलावत को बुलाकर वार्ता की। सुरेंद्र पाल अहलावत का कहना था कि वर्ष 2020 में सरकार से उनको मात्र तीन माह ही सहायता मिली थी। इसके बाद उसे बंद कर दिया गया। वित्तविहीन कॉलेज में वह पांच वर्ष से निशुल्क शिक्षा देते आ रहे हैं। विद्यालय चलाने के लिए फीस की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को नहीं निकाला गया है। अभिभावकों को लाने की बात कही थी। एसडीएम ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों तथा प्रधानाचार्य बुलाकर वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें