फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कक्षा आठवीं की छात्रों को दो युवक बहला फुसलाकर ले गए। दोनों युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा को रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने रोककर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ जानसठ ले गए। आरोप है कि वहां ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। बदहवाश हालत में छात्रा को गांव शेखपुरा के समीप छोड़कर भाग गए। पीड़िता किसी प्रकार अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। दबिश में कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें