फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग विवाह कर कोतवाली पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग विवाह कर कोतवाली पहुंची युवती
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवती अपने ही गांव के दूसरी बिरादरी के युवक सेे शादी करने के बाद पति संग कोतवाली पहुंच गई। दोनों पति-पत्नी ने अपनी आयु व शादी के सभी दस्तावेज पुलिस को दिखाए। कोतवाली में बयान देने के बाद दोनों वापस चले गए। युवती ने माता नेे कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती छह नवंबर को बुढ़ाना आई थी। वह अपने घर नहीं लौटी। युवती की माता ने कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के रहनेे वाले हैं। युवती व युवक दोनों अलग-अलग बिरादरी के है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया है। विवाह के बाद फरार हुई युवती अपने प्रेमी पति के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। दोनों ने अपनी आयु व विवाह के दस्तावेज पुलिस को दिखाए। युवती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों बालिग हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि बयान देने के बाद दोनों प्रेमी युगल पति-पत्नी वापस चले गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें