फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को दो युवक नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर ले गए। दूसरे गांव में ले जाकर युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शाम के समय किशोरी डरी सहमी घर पहुंची। दो दिन बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
बुधवार दोपहर बाद परिजनों के साथ किशोरी शहर कोतवाली पहुंची। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 जनवरी की सुबह उनकी नाबालिग बेटी घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई। तब उसे तलाश किया गया। इसी बीच पता चला कि गांव के दो युवक उनकी बेटी को बाइक पर बैठा कर ले गए हैं। इसके बाद एक आरोपी युवक के घर जाकर उसके परिजनों को बताया, तो उन्होंने उनकी बेटी को लौटाने का वादा किया। शाम के समय उनकी बेटी डरी सहमी घर लौटी। उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। दो दिन 18 जनवरी को उसने बताया कि दो युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर रामपुर क्षेत्र में एक घर में ले गए। वहां उसके साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर के खालापार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को युवक सुलेमान बहका फुसलाकर ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवती को बरामद कर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें