फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से कुचलकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज से कुचलकर बच्ची की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव कैथोडा में रोडवेज बस की टक्कर से एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण ईद की खुशियां गम में बदल गईं।
दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव कैथोडा निवासी सायमा (12) पुत्री इंतजार सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस ने बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची सड़क पर गिर कर रोडवेज बस के नीचे आकर कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देखकर उनमें शोक छा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची कुछ बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी तभी रोडवेज की चपेट में आकर यह हादसा हो गया। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। ईद के त्योहार पर बच्ची की अचानक सड़क दुर्घटना में हुई मौत होने के कारण ईद की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें