फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया एडमिशन लेने वाले बच्चों को दिए उपहार

विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में में आयोजित कार्यक्रम में लकी ड्रा निकालते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नए एडमिशन लेने वाले बच्चों को दिए उपहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कोरोना के चलते बच्चों को एडमिशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लकी ड्रॉ-2021 का आयोजन किया गया। इसमें नया एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को लक्की ड्रॉ द्वारा विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा महाविद्यालय में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से विशेष उपहार भेंट किए गए। प्रथम पुरस्कार प्रिया (बीसीए), द्वितीय पुरस्कार मानसी वर्मा (एमबीए) और तृतीय पुरस्कार सागर सैनी (आईटीआई) को दिया गया। दस सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में केंद्रा कुमार, सुनील गौड़, अर्पित शर्मा, प्रिया मुर्मू, मान्या, हममाद, अंकित कमार, अर्जुन चौधरी, दीपांशु और हरिदेश कश्यप शामिल रहे। कॉलेज की एडमिशन कंट्रोलर नीतू सिंह ने बताया कि लकी ड्रॉ हर सप्ताह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सप्ताह में एडमिशन लेने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर सकेंगे। कॉलेज निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और एडमिशन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें