फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम मोहम्मद को खिराजे अकीदत, साजिद को संगठन की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मौहम्मद जौला के इंतकाल के बाद खिराजे अकीदत हुई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से किसान संगठन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। किसान संगठनों ने गुलाम मौहम्मद जौला के बेटे साजिद अली उर्फ मुन्ना को पगड़ी पहनाकर भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जौला स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित खिराजे अकीदत में विभिन्न किसान संगठनों के नेता व राजनीतिक पार्टी के नेता उपस्थित रहे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि गुलाम मोहम्मद मंच संभालने के माहिर थे। उनके बिना कोई भी आंदोलन अधूरा था। बड़े-बड़े किसान आंदोलनों का संचालन उनकी अगुवाई में हुआ है। उन्होंने अल्लाह-हू-अकबर व हर-हर महादेव का नारा दिया था।
किसान नेता सरदार बीएम सिंह ने कहा कि मजदूर व किसानों के दुख-दर्द में वे हमेशा शामिल हुए। गरीबों व मजदूरों के लिए उनका दिल पसीजता था। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि उन्होंने हिंदू और मुस्लिमों के बीच कभी कोई भेदभाव नहीं किया। सांप्रदायिक दंगों में उन्होंने दोनों समुदाय को समझाने का काम किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि किसानों के हर बड़े आंदोलन में उनका विशेष योगदान रहा है। उनकी क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान फजलुर्हमान, इकरा हसन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, जिलाध्यक्ष सपा सहारनपुर राशिद अंजुम, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन ठाकुर पूरण सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत वेलफेयर अब्दुल सत्तार, राव अब्दुल वारिस, मास्टर जाहिद, देवेंद्र कश्यप, एहतेशाम सिद्दीकी, अली मियां पलड़ी, गुल मोहम्मद, अध्यक्ष पश्चिमी यूपी लोकदल चौधरी उधम सिंह आदि मौजूद रहे।

जौला गांव में खिराजे अकीदत में मौजूद ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें