फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing In Muzaffarnagar: कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या, मची भगदड़; पुलिस के हाथ खाली

Thu, 01 Feb 2024 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजोर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा के भरतना निवासी और वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा व्यापारी दूल्हे का दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। 

बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। शादी में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई। मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी की टीम हमलावरों को तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें