फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरालसी क्रय केंद्र पर घटतौली मिली, लिपिक सस्पेंड

विज्ञापन
बिरालसी में देवबंद मिल के केंद्र पर जांच करते डीसीओ आरडी द्विवेदी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। देवबंद शुगर मिल के संचालित क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने अचानक पहुंचकर जांच पड़ताल की। बिरालसी केंद्र पर घटतौली पाए जाने पर लिपिक को सस्पेंड करने की संस्तुति डीएम से कर दी है। वहीं बलवाखेड़ी केंद्र पर बांट नहीं मिलने से नाराज डीसीओ वापस लौट गए। दोनों केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीसीओ द्विवेदी और खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह बलवाखेड़ी द्वितीय केंद्र पर पहुंचें। उन्होंने वहा बोगी का वजन मापने के लिए लिपिक से बांट मांगे। लेकिन उसने असमर्थता जताई, तो डीसीओ नाराज होकर वापस लौट गए। बिरालसी तृतीय केंद्र पर किसानों की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। पांच क्विंटल की भरी बोगी पर बांट रखवाकर कांटे को चेक किया। मौके पर 15 किलो कम वजन मिलने पर डीसीओ ने लिपिक से कड़ी नाराजगी जताई।
मौके पर किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा के नेतृत्व में किसान पहुंच गए। उन्होंने डीसीओ से किसानों को समय से पर्ची उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि गेहूं की बुवाई समय से हों सके। डीसीओ की लोकेशन लेने के लिए तौल लिपिकों के फोन एक-दूसरे पर घनघनाते रहे। डीसीओ ने बताया किसी केंद्र पर घटतौली बर्दाश्त नहीं होगी। दोनों केंद्र देवबंद शुगर मिल के है। उनके खिलाफ खामियां मिली है। जिलाधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। बिरालसी के लिपिक को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें