फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घटस्थापना, मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा

विज्ञापन
नवरात्र पर्व पर माता की अखण्ड ज्योत लेकर नाचते झूमते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने घरों में घट स्थापना की गई। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। अखंड ज्योति जलाई गई।
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। शहर के गांधी कॉलोनी से अखंड ज्योति लेकर श्रद्धालु कॉलोनी के ही वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के बीच खूब उत्साह देखने को मिला। मंदिर से मल्लूपुरा तक यात्रा निकाली गई। इसके अलावा घरों में कीर्तन और मां का गुणगान किया गया। देहात क्षेत्र में भी सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। विधि विधान से पूजा हुई। बिट्टू, संजू, राजू, कुणाल, उज्जवल, सविता, संगीता, शुभम, अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो साल बाद दिखा उत्साह
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद नवरात्र पर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह नजर आया। देवी मंदिरों को सजाया गया है।
आसमान पर पहुंचे फलों के दाम
नवरात्र के चलते फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। शनिवार को केला 70 रुपये प्रति दर्जन मिला। अंगूर 80 से 90 रुपये प्रति किलो मिला। व्रत के सामान पर भी महंगाई की मार रही।

नवरात्र पर्व पर गाधी कालोनी के वैष्णो देवी मंदिर में देवी की मूर्ति।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नवरात्र पर्व पर वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें