फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में उठेगा घासीपुर का मामला

Wed, 28 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में हुई बैठक में शामिल भाजपा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि गांव घासीपुरा में मारे गए तीन युवकों का मामला लखनऊ में होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिल कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


मंसूरपुर में रविंद्र राठी के आवास पर हुई बैठक में संजीव तोमर ने घासीपुरा शूट आउट की जांच सीबीआई से कराए जाने तथा इंस्पेक्टर समेत दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज न होने पर तीन अक्तूबर के बाद बड़ा आंदोलन की घोषणा किए जाने की चेतावनी दी। तीन अक्तूबर को लखनऊ में संगठन की महापंचायत होगी, जिसमें इस मामले को उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिल कर सीबीआई की जांच कराने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन


विक्रांत चौधरी ने कहा कि बुधवार को भाकियू भानू का एक प्रतिनिधिमंडल आईजी मेरठ से मिल कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में योगेंद्र राठी, नकुल अहलावत, अखिलेश सिंह, श्यामपाल चेयरमैन, मुकेश चौधरी, अनूप सिंह, राजकुमार बालियान, सागिर त्यागी, शाह आलम, अजयपाल अहलावत, धर्मेंद्र तोमर, बिजेंद्र बालियान, राजकुमार बालियान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें